शारदीय नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से

श्री मावली माता मंदिर में तैयारियां शुरू
भाटापारा- शारदीय नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से। अंचल की देवी मंदिरों में अब आवश्यक तैयारियां चालू हो गई हैं।
11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि के लिए अंचल की प्रसिद्ध श्री मावली माता मंदिर सिंगारपुर में यह नवरात्रि महोत्सव विशेष पूजा अर्चना के साथ मनाया जाएगा।

751 रुपए में ज्योति कलश
श्री मावली माता प्रबंधन समिति ने शारदीय नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए समाजसेवियों के साथ विभिन्न संस्थानों को भी अधिकृत किया है। इसके अलावा मंदिर परिसर में भी 751 रुपए में ज्योति कलश स्थापना के लिए व्यवस्था की है।
घट स्थापना 11 अक्टूबर को
शारदीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव के लिए 11 अक्टूबर की सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 के मध्य शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा- अर्चना के साथ घट स्थापना की जाएगी। 19 अक्टूबर को अष्टमी पर प्रातः 9:30 के मध्य हवन एवं पूर्णाहुति होगी और इसी दिवस महानवमी पर कन्या भोज के उपरांत शारदीय नवरात्रि का समापन होगा।
वर्जन
तैयारियां शुरू
शारदीय नवरात्रि के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू हो गई है। तय तिथि एवं शुभ मुहूर्त में पर्व का आयोजन होगा।
-संजय अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री मावली माता मंदिर प्रबंधन समिति, सिंगारपुर