Blog

17 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण आयोजित करेगा विशाल रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान कर देंगे सेवा और समर्पण का संदेश

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण जिला द्वारा 17 सितम्बर, गुरुवार को कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
भाजयुमो द्वारा इस रक्तदान शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजन के बराबर रक्तदान करने का लक्ष्य निर्धारित कर और यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के शरीर के रक्त का एक एक बूंद देश राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है। युवा मोर्चा उनके इस अभिनव पहल का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रेरित करना है।
रक्तदान शिविर में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ 17 सितम्बर को सुबह 9 बजे होगा। उन्होंने जिले के युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि “रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाते हुए युवा मोर्चा इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *