Blog

अंबिकापुर में आईपीएस के बेटे की पिटाई के दो आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइव आकर डाला स्टेटस

10 मिनट में पहुंच गई सिविल लाइन पुलिस पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिलासपुर। अंबिकापुर में आईपीएस
के बेटे की पिटाई के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने पकड़कर अंबिकापुर पुलिस के हवाले कर दिया है। एक आरोपी ने यहां सोशल मीडिया पर लाइव आकर स्टेटस डाला था। इस आधार पर सिविल लाइन थाना टीआई किशोर केंवट ने टीम भेजकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी आशुतोष गुप्ता 22 निवासी-मायापुर वार्ड 36 और गणेश उर्फ गोलू कोरवा 27 निवासी मायापुर अंबिकापुर हैं। इन दोनों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गत 7 सितंबर की रात अंबिकापुर के बौरीपारा तालाब के पास आईपीएस रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कांत कुर्रे के साथ बुरी तरह मारपीट की थी।उसके बाद से आरोपी फरार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *