Blog
बारिश से बचने बरगद के नीचे रुके दोस्त पर गिरी बिजली
बिलासपुर।दोस्त को लेने जोंधरा गए
तीन युवकों में से एक की बिजली गिरने से मौत हो गई। तीनों दोस्त बारिश से बचने के लिए बरगद के एक पेड़ के नीचे आकर खड़े हुए थे। बिजली ने इसमें 25 वर्षीय तूपेश पटेल की जान ले ली।
केंवटाडीह निवासी तूपेश पटेल रोजी-मजदूरी करता था। वह अपने दोस्त शक्ति केंवट 25 के साथ जोंधरा गया था। दोनों वहां रहने वाले र अपने साथी परमेश्वर गोंड को लेने र पहुंचे थे। तीनों साथ लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया
और तेज बारिश शुरू हो गई। इस पर तीनों सोनसरी के सबरिया डेरा के पास तालाब किनारे बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए। वहीं यह हादसा हुआ। इसमें तूपेश की मौत हुई, जबकि शक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। परमेश्वर को मामूली चोटें आईं। तूपेश माता-पिता का इकलौता बेटा था।