Blog

ऑपरेशन निश्चय: गांजा तस्करों की भागने की कोशिश नाकाम, 58.57 लाख का गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पायलटिंग कर रही कार समेत दो वाहनों को पकड़ कर 117.15 किलो गांजा सहित कुल 71.96 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।दिनांक 20.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्र. 23 BH 9438 G में अवैध गांजा की तस्करी हो रही है और कार क्र. RJ 20 CF 5060 उसकी पायलटिंग करते हुए उड़ीसा से महासमुंद होते हुए रायपुर की ओर जा रही है।

सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम घोड़ारी के पास NH-53 व 353 पर नाकाबंदी की। घोड़ारी सहायता केंद्र के पास दोनों कारें आती दिखीं, जो पुलिस चेकिंग देखकर वापस भागने लगीं। पुलिस ने पीछा कर ग्राम मुढेना के पास गिरवर साहू फर्शी उद्योग के सामने दोनों वाहनों को पकड़ लिया।

कार क्र. 23 BH 9438 G की तलाशी में ट्रॉली बैग और प्लास्टिक बोरियों में कुल 117.15 किलो गांजा (कीमत 58,57,500/-) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से लाकर भिलाई ले जाना बताया।

इस पर थाना महासमुंद में अपराध क्र. 567/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. लोकेश मीणा पिता मोती राम मीणा, उम्र 32 वर्ष, निवासी खिरखिड़ी थाना कोडाभीम जिला करौली (राज.), हाल रिसाली सेक्टर 268 बी, भिलाई थाना नेवई, दुर्ग
2. अभिषेक गोचर पिता शिव प्रकाश गोचर, उम्र 27 वर्ष, निवासी प्रेम नगर थाना उद्योग नगर जिला कोटा (राज.)
3. राकेश मीणा पिता चौथामल मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी अतरलिया थाना सागोद जिला कोटा (राज.)
4. शिवम मीणा पिता किशन लाल मीणा, उम्र 17 वर्ष 10 माह, निवासी पोलई कला थाना सिमलिया जिला कोटा (राज.)

जब्त संपत्ति:

  • 117.15 किलो अवैध गांजा – कीमत 58,57,500/-
  • परिवहन में प्रयुक्त 2 कार – कीमत 9,50,000/-
  • 4 नग मोबाइल – कीमत 44,000/-
  • सोने जैसा दिखने वाला चैन – 3,00,000/-
  • सोने जैसी अंगूठी व 2 कान की बाली – 45,000/-

कुल जब्ती – 71,96,500 रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *