Blog

गणेशोत्सव एवं झांकी को लेकर रायपुर पश्चिम पुलिस का विशेष अभियान, 181 लोगों पर कार्रवाई

रायपुर। गणेशोत्सव पर्व एवं आगामी झांकी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायपुर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 210 नग नशीली टेबलेट्स, 77 नग नशीले सिरप और 15.500 किलो गांजा जब्त किया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र के 9 थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया।

कुल कार्रवाई का सार:

  • स्थायी वारंट तामील – 07
  • गिरफ्तारी वारंट तामील – 33
  • आबकारी एक्ट – 18 प्रकरण, 51.16 बल्क लीटर शराब जब्त
  • आर्म्स एक्ट – 13 प्रकरण (चाकू जब्त)
  • एनडीपीएस एक्ट – 04 प्रकरण में 06 आरोपी, 210 टेबलेट, 77 सिरप, 15.5 किलो गांजा जब्त
  • धारा 170 BNSS के तहत 104 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • गुंडा बदमाश चेकिंग – 57, निगरानी बदमाश चेकिंग – 39
  • कुल 181 व्यक्तियों पर कार्रवाई

थाना-वार कार्रवाई:
1. न्यू राजेंद्र नगर: 1 स्थायी, 3 गिरफ्तारी वारंट, आर्म्स एक्ट 2 प्रकरण, NDPS में 110 टेबलेट जब्त, 170 BNSS में 11 पर कार्रवाई।
2. टिकरापारा: 2 स्थायी, 3 गिरफ्तारी वारंट, आबकारी 5 प्रकरण, आर्म्स 2 प्रकरण, 170 BNSS में 18 पर कार्रवाई।
3. मुजगहन: 9 गिरफ्तारी वारंट, आर्म्स 1 प्रकरण, NDPS में 15.500 किलो गांजा जब्त, 170 BNSS में 5 पर कार्रवाई।
4. पुरानी बस्ती: 2 गिरफ्तारी वारंट, आबकारी 1, आर्म्स 1, 170 BNSS में 23 पर कार्रवाई।
5. डीडी नगर: 2 स्थायी, 4 गिरफ्तारी वारंट, आबकारी 5 प्रकरण, 170 BNSS में 15 पर कार्रवाई।
6. आमानाका: 4 गिरफ्तारी वारंट, आबकारी 5, आर्म्स 4 प्रकरण, 170 BNSS में 14 पर कार्रवाई।
7. आजाद चौक: 4 गिरफ्तारी वारंट, आबकारी 2, आर्म्स 1, NDPS में 100 टेबलेट जब्त, 170 BNSS में 7 पर कार्रवाई।
8. सरस्वती नगर: 1 स्थायी, 2 गिरफ्तारी वारंट, NDPS में 77 नशीले सिरप जब्त, 170 BNSS में 7 पर कार्रवाई।
9. कबीर नगर: 1 स्थायी, 2 गिरफ्तारी वारंट, आर्म्स 2 प्रकरण, 170 BNSS में 4 पर कार्रवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *