Blog

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सितंबर माह का बैठक संपन्न

बिलासपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा सितंबर माह के तीसरे रविवार को बैठक उपाध्यक्ष मदन मोहन गुल्ला पर्यावरण प्रमुख रेखा गुल्ला के निवास में संपन्न किया। निम्नलिखित निर्णय लिया गया जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 2027 के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया गया। वर्तमान स्थिति में झूठ बोलकर जैन जी को भड़काया जा रहा है उसे पर सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एवं महाविद्यालयों में जाकर मेरा देश मेरा कर्तव्य अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने की मुहिम शुरू करने हेतु निर्णय लिया गया। जिसमें सभी सदस्यों की सहभागिता की अपेक्षा की गई। ग्राहक सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को ग्राहक पंचायत से जोड़ा जा सके। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रात महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी, जिला अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार घोष, महिला अध्यक्ष शेफाली घोष, उपाध्यक्ष चंचल कुशवाहा, सदस्य रीना झा, रेणुका मसीह कार्यक्रम को सफल बनायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *