Blog

रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

कोनी पुलिस ने किया चोरी के तीन मामलों का खुलासा

बिलासपुर। कोनी पुलिस ने रात्रि में घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं एक नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में एएसपी सिटी पंकज कुमार पटेल एवं सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी जितेंद्र गुप्ता द्वारा टीम गठित की गई थी। कोनी थाना क्षेत्र में रात्रि में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की घटनाएं हुई थीं। रिपोर्ट पर कोनी थाना में अपराध दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया, जिसने अपने साथियों के साथ चोरी करना कबूला।पुलिस ने
आरोपी राहुल यादव पिता दिनेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, महामाया पारा, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया पिता स्व. इतवारी वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, बस स्टैंड के पास, कोनी,राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव पिता सरजू प्रसाद यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, गोदामपारा, कोनी निवासी की निशानदेही पर 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, 2 मोटरसाइकिल, 1 ओप्पो मोबाइल, 6,700 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, कुल कीमत 4,81,488 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *