बटनदार चाकू से भय फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर चकरभाठा पुलिस ने आमजनों को भयभीत कर अशांति फैलाने वाले 2 बदमाशों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
दरअसल थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर, एएसपी ग्रामीण एवं सीएसपी चकरभाठा के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि 2 बदमाश चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर आमजनों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों
शनि ध्रुव पिता नरोत्तम ध्रुव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13 विकास नगर, चकरभाठा और शुभम वर्मा पिता स्व. अभिमन्यु वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 वर्मा मोहल्ला, चकरभाठा,
को चाकू सहित पकड़ा गया। चाकू जब्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर बिल्हा कोर्ट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।