Blog

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का बड़ा प्रहार,दो आरोपी गिरफ्तार

.

बिलासपुर । ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टे से जुड़े व्हाट्सएप चैट और एक कार जब्त की है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एफसीआई चौक तारबाहर इलाके में मोबाइल फोन और ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को मौके से पकड़ लिया।जांच में पता चला कि आरोपी बालाजी ऑनलाइन 777 और “जेएमडीबेट नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट सट्टा खेल और खिला रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि पूरे ऑनलाइन नेटवर्क की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *