तोखन साहू के जन्मदिन पर रतनपुर को 8.64 करोड़ के आवासीय प्रोजेक्ट की सौगात

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बनेगा डेमोस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट
रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के जन्मदिन पर रतनपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां महामाया मंदिर परिसर में जन्मदिन समारोह हुआ, जबकि तहसील कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बनने वाले डेमोस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया गया।
नगर पालिका परिषद रतनपुर के अंतर्गत प्रस्तावित इस परियोजना की लागत 864.66 लाख रुपये, यानी करीब 8 करोड़ 64 लाख रुपये है। इसे शहरी आवास सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमिपूजन
भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने की। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री जनक देवांगन और यश कुमार मनहर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक व प्रशांत यादव तथा वरिष्ठ नागरिक किशन तंबोली भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बनने वाला यह प्रोजेक्ट शहरी आवास व्यवस्था को मजबूत करेगा और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, उपाध्यक्ष बिनु निराला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुखसागर खुटे, पार्ष👌द, एल्डरमैन, अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने तोखन साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।