कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, अपनी मां से शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करता था

आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर।शराब के पैसा नहीं देने पर मां के मारपीट करने वाला गिरफ्तार हो गया है।पुलिस ने शराबी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बत्ता की आरोपी राजू साहू निवासी किरारी के द्वारा आय दिन अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता था पैसा नही देने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करता था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 356/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी राजू हिरासत मे लेकर पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि दाउलाल बरेठ, आर.राजेन्द्र कहरा, भूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।