Blog
मूसलाधार बारिश के बाद सड़क धंसी, पावर चौक के पास बना बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा

बिलासपुर।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। तोरवा से लालखदान रोड स्थित पावर चौक के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिससे बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय यहां दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द गड्ढे की मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।