Blog

श्री सर्वेश्वरी समूह ने बैगा परिवारों को बांटी 150 मच्छरदानियां

कूरदर के वनांचल क्षेत्र में मलेरिया बचाव अभियान

बिलासपुर। वनांचल क्षेत्र ग्राम कूरदर, विकासखंड कोटा में बैगा जनजातीय समुदाय को मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह, कोनी बिलासपुर ने मंगलवार को विशेष जनसेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान जरूरतमंद बैगा परिवारों को 150 निःशुल्क मच्छरदानियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम व परम पूज्य गुरुपद संभव राम के तैलचित्र पर माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलन, पूजन व आरती के साथ हुआ। इसके बाद ग्रामीणों को मलेरिया सहित मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से कोटा की विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्वेता सिंह, ग्राम सचिव पदुम सिंह यादव, बेलगहना ग्रामीण चिकित्सा सहायक स्वर्ण प्रकाश वर्मा, अंजोर सिंह मारकाम, अंजू उइके, कविता सहित कूरदर ग्राम की मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने श्री सर्वेश्वरी समूह की इस सामाजिक एवं स्वास्थ्यपरक पहल की सराहना की।

अभियान को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा, जे.एस. चौहान, हिमांशु तिवारी, संजय मलगे, भगवान दास लाहोरानी, अभिजीत तिवारी, दिलीप कौशिक सहित समूह के युवा संगठन के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
वनांचल क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे जनसेवा कार्यों के लिए स्थानीय बैगा समुदाय ने श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *