Blog

15वें वित्त की राशि में अनियमितता का आरोप, ग्राम पंचायत लोहर्सी में जांच की मांग

मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहर्सी में पंचायत 15वे वित्त के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सरपंच अनिल साहू के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर राशि आहरित की गई, जबकि कई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार जनपद पंचायत निधि से लगभग 2 लाख रुपये की लागत से दशहरा मैदान समतलीय करण का कार्य कराया गया था। इसके बावजूद सरपंच के द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से 45 हजार की राशि उसी कार्य के नाम पर निकाले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि सरपंच को मालूम नहीं है क्या की 15 वे वित्त ऑन लाइन
वहीं पंचायत रिकॉर्ड में रोड मरम्मत एवं अन्य मरम्मत कार्यों के नाम पर भी राशि आहरित होना बताया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित कार्य नहीं हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि 49 हजार, 45 हजार रुपये सहित कई किस्तों में विभिन्न मदों से राशि निकाली गई, जिससे कुल खर्च करीब 5 लाख रुपये तक पहुंचता है। आरोप है कि इन कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने पर वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कार्य हुए हैं तो उनकी गुणवत्ता और स्थल की जांच कराई जाए तथा यदि कार्य नहीं हुए हैं तो सरकारी राशि की वसूली की जाए।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सारा 15 वित्त की राशि का घोटाला 49 हजार के रूप में किया जाता है क्यों कि इसका मूल्यांकन सत्यापन नहीं कराना पड़ता ना कार्य का फोटो लगता है न स्टीमेट की कापी लगाना पड़ता है इसी लिए सरपंच अपनी घर के खाते अनुसार बिना काम के 15 वे वित्त की राशि खाते से खाली किए पड़े है
शासन को चाहिए कि अभी तो 16 वे वित्त चालू होने वाला उसमें पारदर्शिता रखे ताकि ऐसे सरपंच जो ग्रामीणों की गांव की विकास के लिए आई हुई राशि का दुरुपयोग ना कर सकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *