Blog

9 अगस्त को लखीराम ऑडिटोरियम में गूंजेंगे मोहम्मद अजीज के सदाबहार गीत

बिलासपुर- बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज के अमर गीतों का जादू एक बार फिर बिलासपुर के संगीत प्रेमियों को सुनने मिलेगा। 9 अगस्त रविवार को लखीराम ऑडिटोरियम, बिलासपुर में “वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज” के नाम से प्रसिद्ध कोलकाता के गायक बिजय अजीज अपनी विशेष संगीतमय प्रस्तुति देंगे।


कार्यक्रम में बिजय अजीज स्वर्गीय मोहम्मद अजीज द्वारा गाए गए लोकप्रिय और सदाबहार गीतों को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत करेंगे। आयोजन को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रत्याशी श्रीमति रेवती यादव जी शिव सेना जिला अध्यक्ष महिला रहेगी ।
इस संगीतमय आयोजन को सफल बनाने के लिए न्यू सिंगिंग ग्रुप बिलासपुर के सदस्य एवं शहर के संगीत प्रेमी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इनमें दीपक मिश्रा, संजीव श्रीवास, वीरेंद्र गहवई, योगेश पांडेय, श्रुति, सादिक, कृष्णा तिवारी, नरेंद्र सिंह चंदेल सहित सभी गीत संगीतप्रेमी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम मोहम्मद अजीज के प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार संध्या साबित होगा। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *