Blog

दिल्ली–मेरठ में 20 दिन की घेराबंदी के चोरी का सुपर चोर गिरफ्तार

पुलिस की भनक लगते ही भागता रहा, लेकिन बच नहीं सका

20 दिन के ऑपरेशन में अंतरराज्यीय चोर हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर।सिविल लाइन क्षेत्र में दिनदहाड़े फ्लैटों में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे एक अंतरराज्यीय शातिर आरोपी को दिल्ली–मेरठ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था, लेकिन आखिरकार 20 दिन की लगातार निगरानी और दबिश के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।28 सितंबर 2025 को साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट क्रमांक एल-201 और बी-15 के साथ रियल हेवन के एक अन्य फ्लैट में अज्ञात आरोपियों ने दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन मामलों में सिविल लाइन थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद निवासी समयपुर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली–मेरठ क्षेत्र में लगातार कैंप कर निगरानी और दबिश की रणनीति अपनाई।
लगातार 20 दिनों तक चली कार्रवाई के बाद 25 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

47 से ज्यादा केस दर्ज, आदतन अपराधी

पुलिस ने बता कि गिरफ्तार आरोपी पर देश के अलग-अलग राज्यों में चोरी और लूट के 47 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड ही इस बात की पुष्टि करता है कि वह पेशेवर और शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है।जिसकी और भी जांच की जा रही है।

एसएसपी बोले,अंतरराज्यीय स्तर पर भागकर भी कानून से बचना संभव नहीं

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। अंतरराज्यीय स्तर पर भागकर भी कानून से बचना संभव नहीं। सिविल लाइन की घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने लगातार 20 दिन तक ऑपरेशन चलाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे पूछताछ में जुड़े नेटवर्क और अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टीम को मिलेगा इनाम, जांच जारी

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। वहीं, आरोपी से पूछताछ के बाद और भी मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *