Blog

बिना टिकट 733 पकड़ाए, 48 घंटे का टिकट चेकिंग अभियान

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 12 एवं 13 सितम्बर 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के रायगढ़ स्टेशन व ब्रजराजनगर-रायगढ़-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में 48 घंटे का महा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल थे।
इस अभियान के दौरान रायगढ़ स्टेशन व ब्रजराजनगर-रायगढ़-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन से गुजरने वाली 47 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 733 मामलों से 6,70,155 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जिसमें बिना टिकट यात्रा के 601 मामलों से 06 लाख 10 हजार 880 रुपये, अनियमित टिकट के 73 मामले से 52 त हजार 925 रुपये तथा बिना बुक लगेज के 59 मामलों 06 हजार 350 रूपये का जुर्माना शामिल है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा त स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान न करते हुये रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *