Blog

मंगलवार को होगा रावण दहन,तोखन-अमर मारेंगे रावण

बिलासपुर।मंगलवार को रावण दहन होगा। असत्य पर सत्य की जीत, कल शहर में अनेक जगहों में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले रेलवे में फिर सबसे अंतिम में राजकिशोर नगर एवं मेल पारा में रावन दहन कार्यक्रम होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू साइंस कॉलेज मैदान में कल रात 7 बजे रावण दहन करेंगे। विधायक अमर अग्रवाल, रेलवे स्टेशन पुराना बस स्टैंड, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, नूतन चौक सरकंडा, मेलापारा में रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। साइंस कॉलोज मैदान में सर्वाधिक ऊंचा 81 फीट का रावण दहन किया जाएगा। शाम 4 बजे यहां भव्य आतिशबाजी होगी। और भगवान राम की झांकी भी निकाली जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पांचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद अध्यक्ष निर्वाचित पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा जिलाध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी, की मौजूदगी मे रावण दहन किया जायेगा।
नार्थ इंस्टीट्यूट
खेल मैदान में विधायक अमर अग्रवाल सार्वजनिक दशहर समिति के मुख्य अतिथि होंगे। यहां पर शाम 8 बजे आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा। पुराना बस स्टैंड में अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। यहां मंच पर 18 से अधिक अतिथियों की मौजूदगी में भगवान राम की झांकी और रावण दहन किया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में दशहरा उत्सव समिति आयोजन के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल होंगे। नूतन कन्या शाला मैदान में 65 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है? यहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल होंगे। नूतन कन्या शाला मैदान में महावीर प्रसाद अग्रवाल तथा स्वर्गीय मनोज अग्रवाल की स्मृति में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल के साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, गुलशन ऋषि प्रवीण दुबे,विजय ताम्रकार, श्याम साहू कार्यक्रम के अतिथि होंगे। समिति वालो ने बताया हर साल की तरह इस बार भी 1 घंटे की आतिशबाजी होगी। मंगलवार शाम 7 बजे रावण दहन होगा। मेला पारा में भी विधायक अमर अग्रवाल रावन दहन करेंगे। दशहरा पर शहर में अनेक स्थान पर रावण दहन किया जाएगा। बाजार में भी रावण के पुतले विक्री हो रहे हैं। ?100 से लेकर 5000 और 10000 तक के रावण के पुतले गांधी चौक एवं आसपास में बिक रहे हैं। गली मोहल्ले में भी छोटे-छोटे बच्चे कल रावण दहन करेंगे।

दशहरा उत्सव समिति शनिचरी बाजार,लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पिछले 47 वर्षों से कर रही है

प्राचीन परंपरा और आधुनिक साज सज्जा का अद्भुत समन्वय इस कार्यक्रम को दर्शनीय और यादगार बना देता है । रावण का 60 फीट विशाल पुतला पुतले की भयानक जीवंत आंखें, हीरे के लॉकेट युक्त बड़ी सोने की चैन मीलों दूर से दिखाई पड़ जाती है। श्री राम लक्ष्मण हनुमान ज सहित वानर सेना और रावण की राक्षस सेना शाम 4 बजे से नगर भ्रमण करते हुए 6 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगी। अतिथियों द्वारा राम्ब दरबार की पूजा अर्चना होगी इसके पश्चात मैदान में राम रावण का युद्ध होगा और रावण मारा जाएगा इसके साथ ही आकर्षक नयनाभिराम आतिशबाजी द्वारा रामायण काल में दिव्य अस्त्र शस्त्रों से लड़े जा रहे युद्ध की घटना का वातावरण सरकार हो उठेगा। इस वर्ष रावण किस रूप में प्रकट हुआ है इस बात से पर्दा उठने के बाद आधुनिक बुराई के प्रतीक पुतले का दहन होगा इसके पश्चात राबण पुतला का दहन मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल के हाथों होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सोनी सभापति नगर निगम बिलासपुर एवं राम अवतार अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स बिलासपुर करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि स्वरूप अनिल खंडेलवाल समाजसेवी व्यवसायी, कमल बृजमोहन सोनी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन एवं डॉ रजनीश पांडे, अवध जाजोदिया, जवाहर सराफ व्यवसायी एवं समाजसेवी इस कार्यक्रम का उत्साहवर्धन कर शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में आसपास की हजारों की संख्या में जनता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाती है दशहरा उत्सव समिति शनिचरी बाजार अपने परंपरागत कार्यक्रम को सफल बनाने में दशहरा उत्सव समिति शनिचरी बाजार के समस्त पदाधिकारी राजू मौर्य गोपाल शर्मा अशोक साहू प्रभात साहू विशाल साहू दिलीप श्रीवास्तव राकेश ग्वाला फरहान खान राज ऋषि मौर्य राज मुनि मौर्य अंकित साहू साहिल मौर्य संतोष ठाकुर रौनक मौर्य समीर मौर्य आदि कार्यकर्ता महिनों से कार्यक्रम की सफलता के लिए परिश्रम और प्रयास में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *